Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र, पश्चिम बंगाल में एक सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता, 28 अगस्त (भाषा) उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे नये निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में एक सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि मौसम प्रणाली के प्रभाव से 30 अगस्त को पुरबा मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य की राजधानी कोलकाता में भी शनिवार को भारी बारिश होने का अनुमान है।

बुलेटिन के अनुसार दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, झारग्राम, पुरबा मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया और हावड़ा जिलों में एक सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है।

मछुआरों को भी एक सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

आईएमडी ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश