Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स को 300 मेगावाट क्षमता की परियोजना के लिए सेकी से मिला ठेका

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) एसीएमई सोलर होल्डिंग्स को भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) से 300 मेगावाट क्षमता की परियोजना के लिए अनुबंध मिला है।

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में शुक्रवार को कहा कि परियोजना की क्षमता 300 मेगावाट है और पूरे बिजली खरीद समझौता (पीपीए) की अवधि के दौरान शुल्क दर छह रुपये यूनिट होगी।

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स के अनुसार, आपूर्ति शुरू करने की निर्धारित तिथि (एससीएसडी) पीपीए पर हस्ताक्षर की तारीख से 18 महीने बाद होगी। परियोजना की अवधि आपूर्ति शुरू करने की निर्धारित तिथि से 25 वर्ष होगी।

कंपनी ने कहा कि उसने भारत में आईएसटीएस (अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली) से जुड़ी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं से 6,000 मेगावाट घंटा सुनिश्चित बिजली उत्पादन अधिकतम क्षमता की आपूर्ति के लिए सेकी की निविदा के तहत 300 मेगावाट की परियोजना हासिल की है।

सेकी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और देश में हरित ऊर्जा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भाषा यासिर रमण

रमण