Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

राजस्थान में हर्षोल्लास से साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

जयपुर, 28 अगस्त (भाषा) राजस्थान में रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मिठाइयों व राखियों की दुकान पर चहल पहल देखी गई।

रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं, युवतियों व लड़कियों में विशेष उत्साह देखा गया। अवकाश होने के कारण प्रमुख शहरों के बाजारों में चहल पहल आम दिनों की तुलना में कम थी लेकिन राखियों व मिठाइयों की दुकानों पर खूब रौनक रही।

विवाहिताओं ने अपने मायके जाकर भाइयों के राखी बांधी।

जयपुर स्थित लोकभवन में भी शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के राखी बांधी।

बागडे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार के रूप में परस्पर प्रेम और विश्वास का पावन उत्सव है। उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन कर्तव्य और संरक्षण की भावना का पावन पर्व है।

श्रावण पूर्णिमा होने के कारण मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का पूजन और जलाभिषेक एवं हवन किया।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज