कोलकाता, 28 अगस्त (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम.ए. बेबी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की राजनीतिक स्थिति एक निर्णायक मोड़ पर है और नरेन्द्र मोदी सरकार के ‘‘पतन’’ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में वामपंथी ताकतें आम लोगों के बीच अपना प्रभाव फिर से हासिल करने की प्रक्रिया में हैं।
कोलकाता में माकपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बेबी ने कहा, ‘‘भारत की राजनीतिक स्थिति निर्णायक मोड पर है। हमें लगता है कि मोदी सरकार के पतन की उल्टी गिनती साफ तौर पर शुरू हो गई है।’’
उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी बात का संकेत है।
बेबी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘‘हमारी पार्टी के तेजी से विस्तार’’ की नींव पहले ही रखी जा चुकी है।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश