Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन देश के पारिवारिक मूल्यों की ताकत: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बेघर बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां बांटी और कहा कि भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व देश के पारिवारिक मूल्यों की ताकत है।

वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने रक्षाबंधन को प्यार, विश्वास और एकजुटता का पर्व बताया।

गुप्ता ने अपने आधिकारिक निवास 'मुख्यमंत्री जन सेवा सदन' में बेघर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान उन्होंने इन बच्चों से बातचीत कर उनके सपनों और आकांक्षाओं को जाना।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान बच्चों ने गुप्ता को राखी बांधी।

गुप्ता ने बच्चों से उनकी शिक्षा, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बातचीत की। उन्होंने बच्चों को उनकी शिक्षा और समग्र कल्याण के लिए दिल्ली सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हर बच्चे को सपने देखने का अधिकार होना चाहिए और उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक सहयोग मिलना चाहिए।

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश पर समूह के कुछ बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाया है।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का यह पवित्र त्योहार हमारे पारिवारिक मूल्यों की ताकत है। हर घर में खुशी व समृद्धि और भाइयों व बहनों के बीच प्यार हमेशा अटूट रहे।'

दिल्ली के उपराज्यपाल संधू ने ‘लोक निवास’ में त्योहार मनाया, जहां उनकी सुरक्षा टीम की महिला कर्मियों ने उन्हें राखी बांधी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'आज लोक निवास दिल्ली में एक भावुक क्षण, जब मेरी सुरक्षा टीम की महिलाओं ने राखी बांधी, जिससे दिन स्नेह और खुशी से भर गया।'

उपराज्यपाल ने कहा कि यह प्यार, विश्वास और एकजुटता का उत्सव है और यह याद दिलाता है कि ये बंधन व्यक्तिगत रिश्तों से परे समुदाय की “हमारी भावना को मजबूत करते हैं।”

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने ‘एक्स’ पर कहा कि रिश्तों की डोर, विश्वास का बंधन और अपनों के साथ का वादा, यही रक्षाबंधन की खूबसूरती है।

उन्होंने कहा, “इस पावन अवसर पर सभी बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार हर परिवार में प्रेम, सम्मान और खुशियां लेकर आए।”

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। उन्हें ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश