Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल त्रासदी : भारतीय राजदूत ने सुरक्षित निकाले गए पर्यटकों से की मुलाकात

काठमांडू, 28 अगस्त (भाषा) नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने इस हिमालयी देश के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाले गए भारतीय पर्यटकों से शुक्रवार को मुलाकात की।

भारतीय दूतावास के प्रवक्ता के अनुसार, श्रीवास्तव ने दोपहर को काठमांडू से इंडिगो की उड़ान संख्या-6ई1254 से रवाना होने वाले भारतीय नागरिकों को विदाई देने के लिए त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दौरा किया।

रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद इन पर्यटकों को बचाया गया था। इस त्रासदी में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और बस्तियों, सड़कों, पुलों तथा जलविद्युत बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि इस त्रासदी के बाद बाढ़-प्रभावित अलग-अलग इलाकों से कम से कम 121 विदेशी पर्यटकों को बचाया गया है, जिनमें 85 भारतीय शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने रसुवा, धाडिंग और नुवाकोट जैसे कई ज़िलों से इन पर्यटकों को बचाया। ये ज़िले अचानक आई बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे।

पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, बचाए गए पर्यटकों में दक्षिण कोरिया के नौ और चीन के 16 नागरिक शामिल हैं।

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 538 हो गई है, क्योंकि तलाश और बचाव अभियान के दौरान कुछ और शव बरामद किए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि इस दुखद घटना के तीसरे दिन भी खोज और बचाव अभियान जारी रहा। अभियान में नेपाली सेना के 2391 जवान सहित 7,451 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

भाषा सुरेश दिलीप

दिलीप