Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

एयरटेल ने जुलाई में 26.8 लाख मोबाइल उपभोक्ता, जियो ने 24.4 लाख नए ग्राहक जोड़े

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) भारती एयरटेल ने जुलाई में शुद्ध रूप से 26.8 लाख नए ग्राहक जोड़े और मोबाइल उपभोक्ता वृद्धि के मामले में उद्योग में शीर्ष पर रही। दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार परिचालक रिलायंस जियो ने 24.4 लाख नए ग्राहक जोड़े। दूरसंचार नियामक ट्राई के मासिक उपभोक्ता आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

इस दौरान वोडाफोन आइडिया की शुद्ध ग्राहक वृद्धि 2.4 लाख रही। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आलोच्य महीने के दौरान वायरलेस उपभोक्ताओं में 1.68 लाख की वृद्धि दर्ज की।

घरेलू वायरलेस बाजार में जुलाई 2026 के दौरान 55.38 लाख मोबाइल उपभोक्ता बढ़े। इसका कुल ग्राहक आधार बढ़कर जुलाई के अंत तक 128.79 करोड़ पहुंच गया जो इससे पिछले महीने पिछले महीने 128.23 करोड़ था।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ग्राहक संख्या पर अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा, ''जुलाई 2026 के लिए 1,562 परिचालकों से मिली जानकारी के अनुसार ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की कुल संख्या जुलाई में मासिक आधार पर 0.64 प्रतिशत बढ़कर 109.44 करोड़ हो गई। जून 2026 के अंत में यह 108.75 करोड़ थी।

भारती एयरटेल का कुल वायरलेस ग्राहक आधार जुलाई में 26.88 लाख मोबाइल ग्राहकों के शुद्ध जुड़ाव के साथ 48.94 करोड़ पर पहुंच गया। रिलायंस जियो ने जुलाई में 24.46 लाख मोबाइल उपयोगकर्ता जोड़े, जिससे उसके वायरलेस ग्राहकों की कुल संख्या 50.60 करोड़ हो गई। वोडाफोन आइडिया का मोबाइल ग्राहक आधार बढ़कर 19.90 करोड़ हो गया।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण