नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बलजीत नगर में आग लगने के बाद एक इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसे चार लोगों को निकाल लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पटेल नगर थाने को बृहस्पतिवार को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम को पटेल नगर के हिल मार्ग स्थित प्रभावित घर भेजा गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संकीर्ण गलियां और भीड़भाड़ होने के कारण दमकल की गाड़ियों को इमारत तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने बचाव और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए और आग की लपटों को नियंत्रित करने तथा आग को पड़ोसी इमारतों में फैलने से रोकने के लिए आस-पास की छतों और घरों से पानी की व्यवस्था की गई।
अधिकारी ने बताया कि धुएं और आग की भीषण लपटों के बावजूद पुलिसकर्मी इमारत में घुसे और चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस टीम ने आग बुझाई।
पुलिस ने बताया कि घर में रखा सामान जल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
भाषा नोमान
नोमान दिलीप
दिलीप