Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

उपराज्यापल संधू, मुख्यमंत्री रेखा ने मनाया रक्षाबंधन, लोगों को दी त्योहार की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और लोगों को शुभकामनाएं दीं।

गुप्ता ने अपने आधिकारिक निवास 'मुख्यमंत्री जन सेवा सदन' में सड़क पर रहने वाले बच्चों के साथ रक्षा बंधन मनाया और उनसे बातचीत कर उनके सपनों और आकांक्षाओं को सुना।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान बच्चों ने गुप्ता को राखी बांधी।

गुप्ता ने बच्चों से उनकी शिक्षा, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बातचीत की। उन्होंने बच्चों को उनकी शिक्षा और समग्र कल्याण के लिए दिल्ली सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हर बच्चे को सपने देखने का अधिकार होना चाहिए और उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक सहयोग मिलना चाहिए।

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अफसरों के निर्देश पर समूह के कुछ बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाया है।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का यह पवित्र त्योहार हमारे पारिवारिक मूल्यों की ताकत है। हर घर में खुशी व समृद्धि और भाइयों और बहनों के बीच प्यार हमेशा अटूट रहे।'

दिल्ली के उपराज्यपाल संधू ने ‘लोक निवास’ में त्योहार मनाया, जहां उनकी सुरक्षा टीम की महिला कर्मियों ने उन्हें राखी बांधी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'आज लोक निवास दिल्ली में एक भावुक क्षण, जब मेरी सुरक्षा टीम की महिलाओं ने राखी बांधी, जिससे दिन स्नेह और खुशी से भर गया।'

उपराज्यपाल ने कहा कि यह प्यार, विश्वास और एकजुटता का उत्सव है और यह याद दिलाता है कि ये बंधन व्यक्तिगत रिश्तों से परे समुदाय की “हमारी भावना को मजबूत करते हैं।”

संधू ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश