Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पूर्वी कांगो में इबोला का प्रकोप दो और स्वास्थ्य क्षेत्रों में फैला, 60 इलाके प्रभावित

बुनिया (कांगो), 28 अगस्त (एपी) पूर्वी कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप दो और स्वास्थ्य क्षेत्रों में फैल गया है और अब कुल 60 स्वास्थ्य क्षेत्र इसकी चपेट में हैं। शुक्रवार को जारी सरकार के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नए प्रभावित स्वास्थ्य क्षेत्र उत्तरी किवु प्रांत के बिएना और मंगुरेदजीपा हैं। इन क्षेत्रों में संक्रमण के बाद मृत्यु दर देश में दर्ज कुल 48 प्रतिशत की दर से काफी अधिक है। इसका एक कारण बचाव एवं नियंत्रण प्रयासों में हुई देरी बताया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, देश में इबोला के अब तक 5,794 पुष्ट मामले सामने आए हैं, जिनमें 2,786 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण तीव्र गति से फैल रहा है और इसके प्रसार का पता लगाने तथा उसे रोकने के प्रयासों की तुलना में बीमारी कहीं अधिक तेजी से बढ़ रही है।

एपी मनीषा दिलीप

दिलीप