Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल में बाढ़ के बाद 60 केरलमवासी सुरक्षित, आठ से संपर्क नहीं हो पा रहा है : सरकारी एजेंसी

तिरुवनंतपुरम, 28 अगस्त (भाषा) नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद फंसे केरलम के 60 लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है, जबकि केरलम के आठ लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है, जिनमें चार ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी शामिल हैं। ‘नोरका रूट्स’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

‘नोरका रूट्स’ केरलम सरकार की वह एजेंसी है, जो राज्य के प्रवासी लोगों के लिए विदेशी मामलों और कल्याणकारी सेवाओं का कामकाज देखती है।

नोरका रूट्स ने बताया कि 82 लोगों की सूची बृहस्पतिवार शाम तक मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के कार्यालयों, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एजेंसी के सहायता डेस्क से मिली जानकारी की पुष्टि करने के बाद तैयार की गई थी।

नोरका रूट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश माधवन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि केरलम के आठ लोगों, जिनमें से चार के पास ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता है, से संपर्क नहीं हो पाया है और उनकी जानकारी विदेश मंत्रालय के साथ साझा कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि नेपाल में मौजूद केरलम के 60 लोगों ने अपने सुरक्षित होने की सूचना दी है।

माधवन ने बताया कि बाकी 14 लोग दूसरे राज्यों के हैं और उनकी जानकारी विदेश मंत्रालय तथा संबंधित राज्य सरकारों के साथ साझा कर दी गई है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप