Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मध्यप्रदेश में बस दुर्घटना में बेंगलुरु के पुलिस निरीक्षक की मौत

बेंगलुरु, 28 अगस्त (भाषा) बेंगलुरु के एक पुलिस निरीक्षक की शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक बस दुर्घटना में मौत हो गई। वह एक जांच के सिलसिले में मध्यप्रदेश गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रवि के. बी. के रूप में हुई है और वह बेंगलुरु शहर के दक्षिण-पूर्वी संभाग के सीईएन (साइबर क्राइम) पुलिस थाने में तैनात थे।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पास एक फ्लाई ओवर पर हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके सहकर्मी घायल हो गए, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं ।

बेंगलुरु शहर पुलिस के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि पुलिस निरीक्षक रवि के. बी. एक साइबर अपराध मामले की जांच के लिए पुलिस टीम के साथ मध्यप्रदेश गए थे।

इसमें कहा गया है कि भोपाल से इंदौर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई । उन्होंने बताया कि इसी बस में वह यात्रा कर रहे थे और हादसे में उन्हें गंभीर चोट आईं जिससे उनकी मौत हो गयी ।

डीसीपी ने पोस्ट में कहा, “ड्यूटी का निर्वहन करते हुए उनका निधन होना बेहद दुखद है। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिस निरीक्षक रवि के. बी. की दिवंगत आत्मा को शांति मिले। हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और सहकर्मियों को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”

भाषा रंजन माधव

माधव