Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

तमिलनाडु के मंत्री की याचिका पर अदालत ने द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन को नोटिस जारी किया

चेन्नई, 28 अगस्त (भाषा) मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन की उस याचिका पर द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को नोटिस जारी करने का आदेश दिया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए एक करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।

न्यायमूर्ति के. गोविंदराजन थिलाकवडी ने द्रमुक की आईटी शाखा को भी नोटिस जारी करने का आदेश दिया और मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर के लिए तय की।

मंत्री की याचिका में स्टालिन और द्रमुक की आईटी शाखा को उनके बारे में ‘‘झूठे और अपमानजनक’’ बयान प्रकाशित करने से रोकने का भी अनुरोध किया गया है।

आरोप है कि आठ जून, 2026 को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर द्रमुक की आईटी शाखा के आधिकारिक अकाउंट के जरिए अर्जुन के खिलाफ झूठा, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक आरोप प्रकाशित किया गया था। इस प्रकाशन से वादी की प्रतिष्ठा, सम्मान, विश्वसनीयता और सार्वजनिक छवि को अपूरणीय और गंभीर नुकसान पहुंचा है।

अर्जुन ने याचिका में कहा कि जिस प्रकाशन पर सवाल उठाया गया है, वह किसी सोशल मीडिया कर्मचारी द्वारा बिना इजाजत किया गया काम नहीं था, बल्कि इसे स्टालिन की योजना, निर्देशों और मंजूरी के तहत प्रकाशित किया गया था।

याचिका में कहा गया कि प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही में जिस व्यक्ति का जिक्र किया गया है, वह वादी का रिश्तेदार नहीं था। यह आरोप बिना किसी पुष्टि या सबूत के और सच्चाई को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए प्रकाशित किया गया है।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप