Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

प.बंगाल : शुभेंदु ने 'आजादी' के नारे लगाने वालों पर साधा निशाना

कोलकाता, 28 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को 'आजादी' के नारे लगाने वालों पर निशाना साधा और यादवपुर विश्वविद्यालय की दीवारों पर 'लाल सलाम किशनजी' लिखे जाने पर सवाल उठाया।

दक्षिण कोलकाता के अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम में पश्चिम बंगाल के योगदान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का उल्लेख किया।

उन्होंने देश को भीतर से कमजोर करने की कोशिशों का मुद्दा भी उठाया।

शुभेंदु ने कहा, 'हमारी सशस्त्र सेनाएं बाहरी दुश्मनों से निपटती हैं। भारतीय वायुसेना ने उनके घर में घुस कर उनका नाम तथा पहचान मिटा दी। लेकिन देश के भीतर ही ऐसे कई लोग हैं जो राष्ट्रविरोधी हैं।'

कोलकाता में 'आजादी' की मांग वाले नारों और कश्मीर के जिक्र पर नाराजगी जाहिर करते हुए शुभेंदु ने कहा, 'जब शहर की सड़कों पर आजादी के नारे लगते हैं तो मुझे दुख होता है। यह आजादी किसलिए है? देश तो बहुत पहले ही आजाद हो चुका है।'

इसके बाद उन्होंने यादवपुर विश्वविद्यालय का जिक्र किया और उसकी दीवारों पर 'लाल सलाम किशनजी' लिखे जाने पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, 'यादवपुर की दीवारों पर 'लाल सलाम किशनजी' लिखा देखकर मुझे दुख होता है। आप नई पीढ़ी को क्या सिखा रहे हैं? यह किशनजी कौन है? वही व्यक्ति जिसने देश के विभाजन की मांग की थी। किशनजी, जिसने संविधान को स्वीकार नहीं किया।'

शुभेंदु ने कहा कि माओवादी नेता ने चुनावों के बहिष्कार का आह्वान किया था और संविधान को स्वीकार नहीं किया था।

उन्होंने 'वंदे मातरम' के पूरे गायन के विरोध पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कुछ लोग देश के भीतर रहकर ही देश के खिलाफ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'पूरे वंदे मातरम पर आपत्ति क्यों है? जो लोग भीतर से हमला करते हैं, उन्हें इस रक्षाबंधन पर घर के कचरे की तरह बाहर निकालने का संकल्प लेना चाहिए।'

भाषा

शुभम मनीषा

मनीषा