Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे

काठमांडू, 28 अगस्त (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और उनकी कैबिनेट के सदस्य देश में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण 538 लोगों की मौत के बाद आपदा राहत कोष में अपना एक महीने का वेतन दान करेंगे।

‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार, यह फैसला शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

कैबिनेट ने वित्त मंत्रालय को यह भी निर्देश दिया कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों और कारोबारों के लिए राहत, कम ब्याज वाली वित्तीय सहायता और पुनर्वास पैकेज तैयार करे। यह बाढ़ बुधवार को रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में आई थी।

बाढ़ के कारण बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत ढांचे को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।

देश में तलाश और बचाव अभियान जारी है। कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप