Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

स्काई रिन्यूएबल्स ने फोर्थ पार्टनर एनर्जी के वियतनाम कारोबार का अधिग्रहण किया

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी फोर्थ पार्टनर एनर्जी (एफपीईएल) ने शुक्रवार को कहा कि सिंगापुर स्थित स्काई रिन्यूएबल्स ने उसके वियतनाम कारोबार का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सौदा वियतनाम के बाजार में चार वर्षों तक सौर परिसंपत्तियों के विकास के बाद एफपीईएल के रणनीतिक निकास का प्रतीक है।

फोर्थ पार्टनर एनर्जी के विलय एवं अधिग्रहण (एमएंडए) प्रमुख आदित्य गुप्ता ने कहा, ''पिछले कुछ महीनों से हमारा मानना था कि एफपीईएल के लिए अपने मुख्य विकास बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने और भारत में उच्च प्राथमिकता वाले अवसरों में पूंजी को फिर से लगाने का यह सही समय है।''

उन्होंने कहा, ''स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने का वियतनाम में हमारा अनुभव समृद्ध और प्रभावशाली रहा है और अब बीआईआई के समर्थन के साथ, हम अपने निष्पादन कर्मियों, ग्राहकों और संपत्तियों को पूरी तरह से स्काई की उल्लेखनीय टीम को सौंपने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।''

स्काई रिन्यूएबल्स के लिए यह दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण