Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

शबरिमला में श्रद्धालुओं को तिरुवोणसद्या न परोसे जाने की खबरें निराधार: टीडीबी अध्यक्ष

तिरुवनंतपुरम, 28 अगस्त (भाषा) त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष के. जयकुमार ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि ओणम त्योहार के मुख्य दिन 'तिरुवोणम' के अवसर पर शबरिमला मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को ओणम का विशेष पारंपरिक भोज 'तिरुवोणसद्या' नहीं परोसा गया।

संवाददाताओं से बात करते हुए टीडीबी अध्यक्ष जयकुमार ने कहा कि शबरिमला में तिरुवोणम के दिन तिरुवोणसद्या बाधित होने की बात पूरी तरह से गलत है।

उन्होंने कहा, 'इस बार किसी भी प्रकार का चंदा एकत्र किए बिना भोज की व्यवस्था की गई। कई लोगों ने इसे नकारात्मक रूप में चित्रित करने का प्रयास किया। लेकिन वास्तविकता यह है कि 3,000 लोगों को सद्या परोसा गया।'

अध्यक्ष ने लोगों से गलत और भ्रामक जानकारी न फैलाने का आग्रह किया।

जयकुमार ने कहा, 'सबसे खुशी की बात यह है कि तिरुवोणम के दिन वहां पहुंचे कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को बहुत ही सुंदर ढंग से भोजन कराया गया। यह हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है क्योंकि बिना किसी प्रायोजक या धन जुटाए, पूरी तरह से देवस्वओम बोर्ड के खर्च पर यह व्यवस्था की गई।'

टीडीबी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पहाड़ी पर स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में आने वाला कोई भी तीर्थयात्री भूखा न रहे, इसीलिए श्रद्धालुओं को भी यह विशेष भोज कराया गया।

उन्होंने बताया कि इस पहल की सराहना के लिए कई लोगों ने उन्हें फोन भी किया।

मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें आई थीं कि शबरिमला में 'सद्या' केवल टीडीबी कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों तक ही सीमित था, जबकि आम श्रद्धालुओं को केवल पुलाव परोसा गया था।

ओणम के उपलक्ष्य में आयोजित सभी विशेष अनुष्ठानों के समापन के बाद शबरिमला मंदिर के कपाट शुक्रवार रात 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

भाषा सुमित नरेश

नरेश