Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बंगाल : अदालत का एसआईआर को लेकर दो सितंबर को प्रदर्शन के संबंध में तत्काल सुनवाई से इनकार

कोलकाता, 28 अगस्त (भाषा) कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने और न्यायाधिकरण के समक्ष लंबित अपील की सुनवाई में देरी के विरोध में दो सितंबर को प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गई थी।

‘संग्रामी गणमंच’ नामक संगठन का पक्ष रखने के लिए पेश हुए एक अधिवक्ता ने औपचारिक याचिका दायर करने की अनुमति मांगी और मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया।

न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने यह अनुरोध ठुकरा दिया और कहा कि याचिका दायर होने के बाद मामला तय प्रक्रिया के अनुसार सूचीबद्ध होगा।

संगठन ने दो सितंबर को प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है और दावा किया है कि इसमें 5,000 से अधिक लोग शामिल होंगे।

यह याचिका मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों और न्यायाधिकरण के सामने लंबित अपील पर सुनवाई में देरी से संबंधित है।

न्यायामूर्ति भट्टाचार्य ने पहले याचिका दायर नहीं करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर याचिका समय पर दायर नहीं की गई, तो उसपर तुरंत सुनवाई की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश