Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

असम में पिछले 100 दिनों में 300 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए गए: हिमंत

गुवाहाटी, 28 अगस्त (भाषा) असम में भाजपा नीत मौजूदा सरकार के कार्यकाल के 100 दिनों में 300 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए गए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नलबाड़ी जिले में राज्य के पहले समर्पित मादक पदार्थ दहन संयंत्र में इन जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “घड़ी की टिक-टिक जारी है और कार्रवाई भी थमने वाली नहीं। 100 दिन, 100 प्रतिशत कार्रवाई।”

उन्होंने कहा, “मादक पदार्थों की जब्ती, गिरफ्तारियां और तस्करी के नेटवर्क को नष्ट कर हम एक बात स्पष्ट रूप से कह रहे हैं—छिपने की कोई जगह नहीं है।”

उन्होंने सभी मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

“सुरक्षित असम के 100 दिन” शीर्षक से हालिया अभियानों का विवरण साझा करते हुए शर्मा ने कहा कि 300 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ “धुएं में उड़ा दिए गए”। उन्होंने बताया कि नलबाड़ी के दौलासाल में राज्य के पहले समर्पित मादक पदार्थ दहन संयंत्र के जरिये इन मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

उन्होंने बताया कि 10 दिनों में नौ जिलों में चलाए गए अभियानों के दौरान 472.51 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब्त किए गए मादक पदार्थों में 30.7 किलोग्राम हेरोइन और 5,499 किलोग्राम गांजा शामिल है।

मई 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से शर्मा नीत राज्य सरकार ने मादक पदार्थ गिरोहों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश