नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अलग-अलग स्कूलों और संगठनों के बच्चों और छात्रों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षाबंधन का महत्व भाई-बहन के रिश्ते से कहीं ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा परिवार के सदस्यों, दोस्तों और यहां तक कि पेड़ों पर भी बांधा जा सकता है, जो प्यार और देखभाल के बंधन का प्रतीक है।
राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए मुर्मू ने बच्चों से पेड़-पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया।
एक अन्य पोस्ट में, राष्ट्रपति ने देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाएं दीं।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप