Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

छात्रों ने दिल्ली के जमींदारों को युवाओं की ताकत के सामने झुकने के लिए मजबूर किया: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 28 अगस्त (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि देश के छात्रों ने ‘दिल्ली के जमींदारों’ को युवाओं की ताकत के सामने झुकने पर मजबूर कर दिया।

बनर्जी का इशारा हाल ही में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट-यूजी) 2026 प्रश्नपत्र लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आंदोलन की ओर था।

उन्होंने टीएमसी छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “छात्रों ने ‘दिल्ली के जमींदारों’ को युवाओं की ताकत के सामने झुकने पर मजबूर कर दिया।”

बनर्जी ने पाला बदलने वाले नेताओं, सांसदों और विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा, “हम एक भी गद्दार को तृणमूल कांग्रेस में वापस नहीं आने देंगे।”

बनर्जी ने कहा, “ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल में 2.5 करोड़ महिलाओं को लक्ष्मी भंडार योजना के तहत सहायता दी, जबकि भाजपा सरकार 1.5 करोड़ महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना का लाभ देने के लिए संघर्ष कर रही है।”

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की सहायता देने के लिए अन्नपूर्णा योजना शुरू की है। इस योजना ने पिछली टीएमसी सरकार द्वारा शुरू की गई ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह ली है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश