नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को यहां अपने आवास पर पार्टी के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन मनाया।
नवीन ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनकी कलाई पर राखी बांधती दिख रही हैं।
नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भरोसे और स्नेह का एक पवित्र धागा! मैं भाजपा महिला मोर्चा की उन कार्यकर्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने आज मेरे नयी दिल्ली स्थित आवास पर मुझे राखी बांधी।’’
भाषा
शफीक मनीषा
मनीषा