Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

कांग्रेस नेतृत्व केपीसीसी में फेरबदल की प्रक्रिया तेज करें : मुल्लापल्ली रामचंद्रन

कोझिकोड (केरलम), 28 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने शुक्रवार को पार्टी नेतृत्व से केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी)में बदलाव की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष न होने की वजह से राज्य में पार्टी की गतिविधियां लगभग तीन महीनों से ठप पड़ी हैं।

रामचंद्रन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केपीसीसी के मौजूदा अध्यक्ष सनी जोसेफ केरलम में बिजली मंत्री के तौर पर भी काम कर रहे हैं।

रामचंद्रन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार को सत्ता में आए 101 दिन हो चुके हैं। पिछले लगभग तीन महीनों से केरलम में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियां लगभग ठप पड़ी हैं। इसलिए, तुरंत एक अध्यक्ष की जरूरत है। हमें एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी को किसी कार्यवाहक अध्यक्ष की जरूरत नहीं है और भरोसा जताया कि संगठन के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे।

रामचंद्रन ने कहा कि कांग्रेस में यह पद संभालने के लिए पर्याप्त सक्षम नेता हैं और उन्होंने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत का समर्थन किया।

भाषा धीरज नरेश

नरेश