Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

जम्मू-कश्मीर में नौकरी दिलाने के नाम पर 8.25 लाख रुपये ठगने के आरोप में ‘नेता’ पर मामला दर्ज

श्रीनगर, 28 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक ‘‘नेता’’ के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अनंतनाग पुलिस ने ऐशमुकाम के हसन नूर निवासी वहीद अहमद इतू की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। इतू वर्तमान में खानबल स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज के छात्रावास में रह रहे हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिकायत में इतू ने आरोप लगाया कि बिजबहेड़ा के क्रांदिगाम निवासी आबिद हुसैन नेंगरू ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उन्हें विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की नौकरी दिलाने और वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान पहलगाम में टेंट लगाने की अनुमति दिलाने का वादा किया तथा इसके बदले उनसे 8.25 लाख रुपये लिए।

पुलिस ने यह नहीं बताया कि नेंगरू किस राजनीतिक दल से जुड़े हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (संपत्ति से संबंधित धोखाधड़ी) और 351(3) (गंभीर आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र