Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

कांग्रेस सांसद ने देवस्वओम बोर्ड में शीर्ष पद पर एससी समुदाय के व्यक्ति की नियुक्ति की मांग की

तिरुवनंतपुरम, 28 अगस्त (भाषा) कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने शुक्रवार को मांग की कि वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार केरलम के पांच देवस्वओम बोर्ड में से कम से कम एक के अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के किसी व्यक्ति को नियुक्त करे।

देवस्वओम मंत्री के. मुरलीधरन की मौजूदगी में, समाज सुधारक अय्यंकाली की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कोडिकुन्निल ने कहा कि सरकार को एससी समुदाय के किसी व्यक्ति को कम से कम एक कार्यकाल के लिए देवस्वओम बोर्ड में से किसी एक का प्रमुख बनने का मौका देकर ‘‘इतिहास को फिर से लिखना’’ चाहिए।

उन्होंने कहा कि केरलमम में पांच देवस्वओम बोर्ड हैं -- त्रावणकोर, कोचीन, मालाबार, गुरुवायुर और कुडलमानिक्यम, लेकिन अब तक इनमें से किसी के भी अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति समुदाय के किसी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या सिर्फ नाम के लिए ही सही हमारे समुदाय का कोई एक भी व्यक्ति वहां मौजूद है? इन पांच देवस्वओम बोर्ड में चेयरमैन या अध्यक्ष का कोई एक पद अनुसूचित जाति समुदाय के किसी व्यक्ति को क्यों नहीं दिया जा सकता? क्या यह कम से कम एक कार्यकाल के लिए नहीं दिया जा सकता? क्या यह हमारा अधिकार नहीं है? यह किसी की मेहरबानी नहीं है; यह हमारा जायज अधिकार है।’’

कोडिकुन्निल ने कहा कि समाज सुधारक अय्यंकाली की जयंती पर यह मांग प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘वी डी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार हर चीज में बदलाव लाने और एक नए युग की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही है, उसे निश्चित रूप से उस इतिहास को फिर से लिखना चाहिए। अनुसूचित जाति समुदाय से होने के नाते इन पांच देवस्वओम बोर्ड में से कम से कम एक में सिर्फ एक कार्यकाल के लिए भी अध्यक्ष का पद संभालने के लिए हम पात्र हैं। उस पात्रता को मान्यता दी जानी चाहिए और उस पर विचार किया जाना चाहिए।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘कोडिकुन्निल की किसी भी बात को मैं कभी नहीं ठुकराता।’’

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा