Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

ठाणे : अपराध शाखा के पुलिसकर्मी बनकर आए लोगों ने वाहन से 61.5 लाख रुपये लूटे

ठाणे, 28 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपराध शाखा के अधिकारी बनकर आए अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक वाहन को रोका, उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की और उनसे 61.5 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 24 अगस्त की तड़के हुई। शिकायतकर्ता एक कोरियर कंपनी में चालक है और वह सह-चालक के साथ एक करोड़ रुपये नकद लेकर ग्वालियर से मुंबई जा रहा था।

उन्होंने बताया कि दोनों जीप के अंदर आराम कर रहे थे, तभी तीन लोगों ने वाहन की खिड़कियों पर दस्तक दी, जबरन अंदर घुस गए और उनके मोबाइल फोन छीन लिए।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर खुद को अपराध शाखा का अधिकारी बताया और उन्हें एक पुलिस थाने की ओर वाहन ले जाने को कहा, लेकिन इसके बजाय वे जीप को नासिक की ओर ले गए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने चालकों को बार-बार थप्पड़ मारे और नकदी कहां छिपाई गई है, यह बताने को कहा। करीब 10 से 12 किलोमीटर जाने के बाद वे वापस मुंबई की ओर मुड़े और एक बंद होटल के पास जीप रोक दी। वहां उनके दो और साथी पहुंचे। इसके बाद गिरोह ने 61.5 लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(2) (डकैती) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन

रंजन