Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

रक्षाबंधन प्रेम और आजीवन रिश्ते का प्रतीक: खांडू

इटानगर, 28 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को राज्य की जनता को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, विश्वास और आपसी देखभाल एवं जिम्मेदारी के आजीवन रिश्ते का प्रतीक है।

खांडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि रक्षाबंधन का भारतीय परंपरा में विशेष स्थान है और यह केवल पवित्र धागा बांधने तक सीमित नहीं है।

उन्होंने कहा, “भारतीय परंपरा में राखी महज एक धागा नहीं है। यह प्रेम, विश्वास और आपसी देखभाल एवं जिम्मेदारी के आजीवन रिश्ते का प्रतीक है।”

खांडू ने कहा कि यह पर्व एक-दूसरे के साथ खड़े रहने तथा एक-दूसरे के लिए मजबूती और सहयोग का आधार बनने के महत्व की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन हमें एक-दूसरे के साथ खड़े रहने, एक-दूसरे की ताकत बनने और हमें जोड़ने वाले रिश्तों का सम्मान करने की याद दिलाता है।”

उन्होंने कहा, “कामना है कि यह सुंदर परंपरा परिवार और आपसी एकजुटता के चिरस्थायी रिश्तों को और मजबूत करती रहे।”

उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा इस पर्व से जुड़ी रस्म से कहीं बढ़कर एक रिश्ते का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “यह पवित्र धागा महज एक रस्म नहीं है, बल्कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के उस रिश्ते का प्रतीक है, जिसने पीढ़ियों से हमारे परिवारों को एकजुट रखा है।”

मीन ने कामना की कि यह पर्व रिश्तों को और मजबूत करे तथा परिवारों में खुशियां लेकर आए।

उन्होंने कहा, “कामना है कि यह राखी हर रिश्ते को मजबूत करे, हर घर में खुशियां लाए और हमारे जीवन की पहचान बनी आपसी एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाए।”

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा