गुवाहाटी, 28 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रक्षाबंधन और झूलन यात्रा के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाई-बहन के बीच स्नेह और विश्वास का रिश्ता हमेशा कायम रहना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर असम की अपनी सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह और विश्वास का यह बंधन हमेशा बना रहे।’’
मुख्यमंत्री ने राधा और कृष्ण के शाश्वत प्रेम एवं भक्ति के उत्सव ‘झूलन यात्रा’ के अवसर पर भी लोगों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, ‘‘पवित्र झूलन यात्रा हमारे जीवन में प्रेम, आनंद और सद्भावना लेकर आए तथा समाज में सद्भाव, भाईचारे और आपसी विश्वास की भावना को और मजबूत करे।’’
भाषा मनीषा शफीक
शफीक