Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मिजोरम में 13 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त, म्यांमा की महिला गिरफ्तार

आइजोल, 28 अगस्त (भाषा) म्यांमा की 41 वर्षीय एक महिला को आइजोल में गिरफ्तार कर उसके पास से 13 लाख रुपये मूल्य का सोने का एक बिस्कुट बरामद किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आइजोल के उत्तरी बाहरी इलाके जुआंगतुई में महिला को गिरफ्तार किया।

अधिकारी के अनुसार, महिला के पास से 82 ग्राम वजन का सोने का बिस्कुट बरामद किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी को आइजोल के बावंगकॉन थाने को सौंप दिया गया है। सोने का बिस्कुट आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है।’’

भाषा मनीषा शफीक

शफीक