नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन की शुरुआत बादलों से घिरे आसमान के साथ हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और वातावरण में नमी बनी रही। सुबह के समय राजधानी में 60 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिन में मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है, जबकि लोधी रोड में 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।
रिज में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है, जबकि आया नगर में 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।
सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में रिज में 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि आया नगर में 0.2 मिमी बारिश हुई। इस दौरान सफदरजंग, पालम और लोधी रोड में बारिश दर्ज नहीं की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 दर्ज किया गया, जो “मध्यम” श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई “अच्छा”, 51 से 100 “संतोषजनक”, 101 से 200 “मध्यम”, 201 से 300 “खराब”, 301 से 400 “बहुत खराब” और 401 से 500 “गंभीर” श्रेणी में आता है।
भाषा तान्या रंजन
रंजन