Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पंजाब : होशियारपुर में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में सरकारी स्कूल का प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

होशियारपुर, 28 अगस्त (भाषा) पंजाब के होशियारपुर में एक सरकारी स्कूल के 52 वर्षीय प्रधानाध्यापक को इस महीने की शुरुआत में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को दोपहर करीब 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच गांव के श्मशान घाट के पास बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।

उन्होंने बताया कि नाबालिग बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हरियाना थाने के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन