Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

आईटी शेयरों में लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 245 अंक चढ़ा

मुंबई, 28 अगस्त (भाषा) आईटी शेयरों में लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी के दम पर दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार देखा गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 245.56 अंक चढ़कर 77,191.80 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 54.20 अंक बढ़कर 24,147.50 पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन और पावर ग्रिड में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 298.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय