Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 95.55 पर आया

मुंबई, 28 अगस्त (भाषा) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी और कच्चे तेल की आपूर्ति में लगातार व्यवधानों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.55 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि डॉलर के थोड़ा कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से घरेलू मुद्रा में तेज गिरावट पर लगाम लगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.54 पर खुला और फिर फिसलकर 95.55 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पति को शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 99.14 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.48 प्रतिशत गिरकर 89.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 298.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय