Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

भाई-बहन के अटूट प्रेम के रिश्ते का उत्सव’: बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी राखी की शुभकामनाएं

कोलकाता, 28 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व को भाई-बहन के बीच “गहरे प्रेम और विश्वास के रिश्ते का उत्सव” बताया।

रवि ने कहा, 'यह पवित्र रिश्ता हमेशा मजबूत होता रहे और सभी के जीवन में स्थायी खुशियां आएं। साथ ही, देखभाल और सम्मान के उन मूल्यों को मजबूती मिले, जो हमारे समाज को समृद्ध बनाते हैं।'

अधिकारी ने भी लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि भाई-बहन के बीच का यह रिश्ता हमेशा मजबूत और अटूट बना रहे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह का अटूट रिश्ता इस साधारण से धागे से हमेशा बंधा रहे।'

उन्होंने कहा, 'भाई-बहन का रिश्ता और भी मधुर एवं अटूट बने तथा सभी के जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि आए।'

रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह के रिश्ते का प्रतीक है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन