Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने नेपाल के विदेश मंत्री से बात की, बाढ़ को लेकर संवेदना व्यक्त की

काठमांडू/कोलंबो, 27 अगस्त (भाषा) नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी उप विदेश मंत्री (राजनीतिक मामलों) एलिसन हुकर से फोन पर बातचीत की।

इस दौरान दोनों पक्षों ने राहत एवं बचाव कार्यों पर चर्चा की तथा हुकर ने विनाशकारी बाढ़ में हुए जान-माल के नुकसान को लेकर संवेदना व्यक्त की।

यह बातचीत नेपाल में बाढ़ राहत के लिए अमेरिका द्वारा 5,00,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता की घोषणा के एक दिन बाद हुई।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि हुकर ने आपदा से निपटने और अमेरिकी नागरिकों समेत लापता लोगों को बचाने के प्रयासों में नेपाल के प्रति अमेरिकी सरकार का समर्थन और एकजुटता जताई।

इस बीच, श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोलंबो नेपाल को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद देगा।

बयान के अनुसार, यह मदद बाढ़ के बाद नेपाल के लोगों के प्रति श्रीलंका की एकजुटता को दर्शाती है।

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी