Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

विहिप ने नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में लोगों से सहयोग की अपील की

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नेपाल में आई भयावह बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है, जिनमें पड़ोसी तिब्बत में मारे गए तीन लोग भी शामिल हैं। बचावकर्मी सैकड़ों लापता लोगों का पता लगाने में जुटे हैं, जिनमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

विहिप ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और उसके ‘‘नेपाल बाढ़ राहत अभियान’’ में योगदान दें। संगठन ने कहा कि बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, कई लोग लापता हैं और लाखों लोग बेघर हुए हैं।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि संगठन नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोगों से सहयोग मांग रहा है।

बंसल ने कहा, ‘‘हम नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और उनकी मदद के लिए जन सहयोग मांग रहे हैं।’’

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी