Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

जयपुर में निम्स विश्वविद्यालय के छात्र ने की आत्महत्या, छात्रावास में मिला शव

जयपुर, 27 अगस्त (भाषा) राजस्थान में जयपुर स्थित निम्स विश्वविद्यालय के एक छात्र ने निजी छात्रावास के अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के निवासी मोहित सैनी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सैनी विश्वविद्यालय में 'सर्टिफाइड पर्सनल ट्रेनर' (सीपीटी) पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष का छात्र था और विश्वविद्यालय के सामने स्थित 'सनराइज' छात्रावास में रह रहा था।

चंदवाजी के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजवीर सिंह ने बताया कि कमरे से दुर्गंध आने पर छात्रावास के अन्य छात्रों ने बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो कमरे के भीतर सैनी का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका है कि छात्र ने शव मिलने से एक या दो दिन पहले ही आत्महत्या की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए निम्स अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी निम्स विश्वविद्यालय के बी.टेक के एक छात्र ने छात्रावास की 15वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत रवि कांत