Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने भोपाल से बीएसएनएल के दो अभियंताओं को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को भोपाल से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के दो अभियंताओं को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

एजेंसी ने एक बयान में बताया कि आरोप है कि मुख्य अभियंता (विद्युत) अवनीश कुमार शुक्ला और अधीक्षण अभियंता (विद्युत) वी.बी. चक्रपाणि, दोनों ने जबलपुर की एक कंपनी से दो-दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस कंपनी ने बीएसएनएल के संचालन, रखरखाव और विद्युत स्थापना से जुड़े काम किए थे।

सीबीआई के प्रवक्ता ने बयान में कहा, 'रिश्वत की यह रकम कंपनी के 14 अलग-अलग कामों से जुड़े बकाया बिलों को पास करने के बदले में मांगी गई थी।'

एजेंसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिछाए गए एक जाल के तहत, सीबीआई ने दोनों अधिकारियों को आंशिक भुगतान के रूप में 75-75 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एजेंसी ने कहा, 'आरोपियों के भोपाल, लखनऊ और कानपुर स्थित आवासीय तथा आधिकारिक परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।'

भाषा सुमित माधव

माधव