Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

तीन न्यायिक अधिकारी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में प्रोन्नत किये गये

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) तीन न्यायिक अधिकारियों को बृहस्पतिवार को प्रोन्नत कर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया।

चिराग भानु सिंह को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल अतिरिक्त न्यायाधीश बनाये गये हैं।

अतिरिक्त न्यायाधीश आम तौर पर दो साल के लिए नियुक्त किये जाते हैं। उसके बाद उन्हें न्यायाधीश बनाया जाता है जिन्हें स्थायी न्यायाधीश भी कहा जाता है।

भाषा राजकुमार माधव

माधव