Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

भाजपा अध्यक्ष नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में नवनियुक्त सभी राष्ट्रीय महासचिवों के अलावा स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और सतीश पूनिया भी शामिल हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी बैठक में मौजूद थे। नवीन ने तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिवों के साथ पहली संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता की।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘संगठनात्मक तैयारियों और विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।’’

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश