Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बाढ़ प्रभावित नेपाल में गुजरात के 11 लोग लापता

अहमदाबाद, 27 अगस्त (भाषा) बाढ़ से प्रभावित नेपाल में गुजरात के 11 लोग अब भी लापता हैं, जबकि एक महिला जिसे पहले लापता बताया जा था, से संपर्क हो गया है और वह सुरक्षित है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुजरात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) को पहले सूचना मिली थी कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राज्य के 12 लोग लापता हैं।

बाढ़ के बाद संपर्क टूट जाने पर रिश्तेदारों ने एसईओसी और जिला आपातकालीन केंद्रों पर फोन करके लापता लोगों की जानकारी साझा की थी।

एसईओसी द्वारा साझा की गई एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बाद में वलसाड की रहने वाली रोमा दिलीपभाई इंटवाला से संपर्क स्थापित किया और पाया कि वह नेपाल में सुरक्षित हैं। इसके बाद नेपाल में लापता गुजरात के निवासियों की संख्या घटकर 11 रह गई।

आपातकालीन केंद्र की नवीनतम (ताजा) रिपोर्ट में 11 लोगों को लापता या संपर्क से बाहर बताया गया है। इनमें अहमदाबाद और सूरत के तीन-तीन, आणंद के दो और राजकोट का एक व्यक्ति शामिल है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश