Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बिहार सरकार ने छात्रों की प्रमुख मांग मानी, बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा एक चरण में होगी

पटना, 27 अगस्त (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य में होने वाली बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) एक ही चरण में आयोजित की जाएगी।

यह घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता किए जाने के कुछ घंटे बाद की गई।

इससे कुछ दिन पहले राजधानी पटना में अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई थी।

चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सरकार शुरू से ही छात्रों की मांगों के प्रति गंभीर रही है। आगामी टीआरई-4 परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाएगी।’’

पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की यह प्रमुख मांग थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की अन्य मांगों के अनुरूप नौ और निर्णय भी लिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने परीक्षाओं से संबंधित सुझाव देने के लिए परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। पटना उच्च न्यायालय के एक वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी छात्रों की शिकायतें भी सुनेगी।’’

चौधरी ने बताया कि छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार ने ‘विद्यार्थी सहायता पोर्टल’ और ‘विद्यार्थी सहायता शिविर’ कार्यक्रम भी शुरू किया है।

भाषा कैलाश शफीक

शफीक