Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बिहार के मधुबनी में पुलिस ने 27 मतपेटियां बरामद कीं

मधुबनी, 27 अगस्त (भाषा) बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 27 मतपेटियां बरामद कीं।

पुलिस के अनुसार, जिले के मधेपुर प्रखंड के विभिन्न स्थानों से ये मतपेटियां बरामद की गईं।

मधेपुर थाना प्रभारी विश्वजीत ने बताया कि मधेपुर प्रखंड से सटे एक दलित टोले से 27 मतपेटियां बरामद की गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय से मतपेटियों की चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और टोले के अलग-अलग स्थानों से इन्हें बरामद किया।’’

मधुबनी के उप निर्वाचन अधिकारी ने ‘पीटीआई्-भाषा’ से संपर्क किए जाने पर कहा कि उन्हें मतपेटियों की चोरी और बरामदगी की जानकारी नहीं है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस मामले की अग्रिम जांच कर रही है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये मतपेटियां किस चुनाव में इस्तेमाल की गई थीं या भविष्य में किस चुनाव के लिए रखी गई थीं।

भाषा कैलाश शफीक

शफीक