Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने भारत में पहले दिन 108 करोड़ रुपये की कुल कमाई की

मुंबई, 27 अगस्त (भाषा) 'केजीएफ' फिल्म से प्रसिद्ध हुए अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। इस फिल्म ने भारत में अपने प्रदर्शन के पहले ही दिन अंग्रेजी को छोड़कर अन्य सभी भाषाओं में 108 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी और कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में तैयार यह कन्नड़ ‘एक्शन-ड्रामा’ फिल्म बुधवार को देश भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कई अन्य भाषाओं में प्रदर्शित हुई थी।

एक बयान में निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने हिंदी भाषी बाजार में शानदार शुरुआत दर्ज की है, जहां इसने 55.4 करोड़ रुपये का कुल संग्रह किया। इसके साथ ही इसने यश की ही पिछली फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर दो' के पहले दिन की 53.95 करोड़ रुपये की कमाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

फिल्म की विदेशों में हुई कमाई के आंकड़े आना अभी बाकी है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में यश 'राया' और 'टिकट' की दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं और उन्हें एक बिल्कुल नए अवतार में पेश किया गया है।

इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी सहित कई बड़े कलाकारों ने काम किया है।

'टॉक्सिक' का निर्माण 'वीएन प्रोडक्शंस' और 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' द्वारा किया गया है।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश