Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

ओडिशा: शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में 212 वाहन जब्त

भुवनेश्वर, 27 अगस्त (भाषा) भुवनेश्वर और कटक में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में कुल 212 वाहन जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनयतोष मिश्रा के निर्देशों पर बुधवार रात को चलाया गया था, जिसमें नए शामिल हुए 336 उप-निरीक्षकों को तैनात किया गया था।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भुवनेश्वर में शराब पीकर वाहन चलाने के 122 मामले दर्ज किए गए और इतने ही वाहन जब्त किए गए, जिनमें 49 चौपहिया, 65 दोपहिया और आठ तिपहिया वाहन शामिल हैं।

इसी तरह, कटक में शराब पीकर गाड़ी चलाने के 90 मामले दर्ज किए गए और सभी 90 वाहनों को जब्त कर लिया गया, जिनमें 21 चौपहिया और 69 दोपहिया वाहन शामिल हैं।

रात की गश्त और जांच को तेज करने के अलावा, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों, शराब और मादक पदार्थों की धरपकड़ करना तथा शराब पीकर वाहन चलाने व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकना था।

भाषा सुमित माधव

माधव