Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बिहार : रोहतास में इलेक्ट्रिक व्हीकल के गोदाम में लगी आग, 40 स्कूटर जले

सासाराम, 27 अगस्त (भाषा) बिहार के रोहतास जिले में बृहस्पतिवार सुबह बैटरी चालित स्कूटर शोरूम के एक गोदाम में भीषण आग लगने से करीब 40 इलेक्ट्रिक स्कूटर और तीन ई-रिक्शा जलकर नष्ट हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना जिले के अकोढ़ीगोला बाजार स्थित गोदाम में हुई।

अकोढ़ीगोला बाजार थाना प्रभारी राकेश गोसाई ने बताया, ‘‘सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचीं तथा आग पर काबू पा लिया। आग लगने के सही कारण और नुकसान की राशि का अभी आकलन किया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि लिखित तहरीर मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी।

शोरूम संचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह शोरूम की सफाई कर रहे थे, तभी गोदाम में खड़े एक स्कूटर की बैटरी अचानक फट गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

भाषा कैलाश शफीक

शफीक