Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

कमजोर हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में मामूली गिरावट

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 2,39,607 रुपये प्रति किग्रा पर लगभग स्थिर रही।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 31 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,39,607 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 6,876 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में मामूली गिरावट रही।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.35 प्रतिशत की हानि के साथ 68.35 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश