Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मंत्री ने मृदा संरक्षण परियोजनाओं में देरी करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने का आदेश दिया

गुवाहाटी, 27 अगस्त (भाषा) असम के मृदा संरक्षण मंत्री अश्विनी राय सरकार ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा के भीतर परियोजनाएं पूरी नहीं करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाए।

मंत्री ने अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में उनके क्रियान्वयन की स्थिति, अधूरे कार्यों और समय पर काम पूरा करने में आ रही बाधाओं का जायजा लिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने सरकारी धन के उचित और प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया तथा अधिकारियों को प्रत्येक परियोजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी धन के इस्तेमाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने और अत्यधिक देरी करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाए।

बैठक में जनहित के लिए सभी योजनाओं और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभागीय कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश