Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल बाढ़ : मप्र सरकार ने पर्यटकों की मदद के लिए दिल्ली में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

भोपाल, 27 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण फंसे राज्य के पर्यटकों की सहायता के लिए बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नेपाल में फंसे लोग या उनके परिजन सहायता और जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 और व्हाट्सऐप नंबर 9818963273 पर संपर्क कर सकते हैं।

नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने तीन जिलों में भारी तबाही मचाई, जिसमें 177 लोगों की मौत हो गई। देश में हाल के वर्षों की सबसे भीषण आपदाओं में से एक में 300 भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं।

भाषा दिमो शफीक

शफीक