Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

तलाकशुदा महिला के साथ सहजीवन में रहने पर एक व्यक्ति को दो लोगों ने गोली मार दी, घायल

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार पश्चिम इलाके में एक तलाकशुदा महिला के साथ सहजीवन (लिव-इन) में रहने के चलते 32 वर्षीय शख्स को दो लोगों ने कथित रूप से गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को अपनी बहन मानते हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना बाहरी दिल्ली के मियांवाली नगर में एक घर के सामने बुधवार शाम करीब 4:28 बजे हुई, जब दो आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचे और निहाल खान पर कथित तौर पर गोली चला दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली खान के दाहिने कान के पिछले हिस्से के पास लगी।

उन्होंने कहा कि उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई।

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी के कुछ घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी पहचान सागर (26) और पीयूष (23) के रूप में हुई है।

पश्चिम विहार पश्चिम विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान संतोष

संतोष